आजम खान के स्वास्थ लाभ हेतू सपाइयों ने चढ़ाई मजार पर चादर

गाज़ीपुर। गुरुवार को युवा सपा नेता अभिनव सिंह के नेतृत्व में सपा के वरिष्ठ नेता आज़म ख़ान के स्वास्थ लाभ के लिए सकलेनाबाद स्थित शाह जुनेद पीर बाबा की मजार पर चादर चढ़ाया गया। जिसमे शहर के तमाम समाजवादी सिपाही मौजूद रहे।

इस मौके पर युवा सपा नेता अभिनव सिंह ने कहा कि हमारे नेता आजम खान की बिगड़ी तबियत को देख कर मन व्यथित है जिससे आज उपर वाले से उनकी दीर्घायु की प्रार्थना करने आए है। उन्होंने ये भी कहा कि प्रदेश सरकार नेता आज़म ख़ान के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। परंतु हमे अपनी न्यायपालिका पर विश्वास है। हमे न्याय जरूर मिलेगा और एक बार फिर आज़म ख़ान साहब चुनावी बिगुल बजाएंगे।

वही कार्यक्रम का मार्गदर्शन कर रहे अल्पसंख्यक समाज के जिलाध्यक्ष अतीक अहमद ईरानी ने कहा बाबा के दरबार से सभी की मुरादे पूरी हुई है बाबा हमारी प्रार्थना को अवश्य सुनेंगे और हमारे नेता को जल्दी स्वस्थ कर हमारे बीच मौजूद करेंगे।

इस मौके पर शाहनवाज़ सोनू, मुमताज अंसारी, फिरोज़ जमाल मोहन रावत, दुर्गेश यादव, राजदीप रावत, रब्युल हसन , इमरान खान, रेयान, अजय निषाद , धीरेन्द्र यादव जज्जू, कन्हैया, वरुण शर्मा, ओमकार यादव, राजू मौजूद रहे।

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading