अतुल राय केस: मासूमों की गुहार

घोसी लोकसभा क्षेत्र के सांसद अतुल राय की पत्नी प्रियंका सिंह ने मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार की है। यह प्रकरण इंटरनेट मीडिया पर पूरी तरह छाया हुआ है। इतना ही नहीं पति के रिहा न करने पर आत्महत्या तक की चेतावनी दी डाली हैं।

वीडियो देखें:

https://youtu.be/TssWCtHpL3A

वीडियो में उन्होंने लोकसभा चुनाव के दौरान एक युवती के तथाकथित आरोप के चलते सांसद के विरुद्ध दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराए जाने की घटना का जिक्र करते हुए कहा है कि पुलिस की जांच में उनके पति निर्दोष पाए गए हैं। अदालत ने युवती एवं उसके सहयोगी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किए जाने का आदेश दिया है। बावजूद इसके कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने दो वर्ष से पति के जेल में बंद रहने, घर पर कैंसर से पीड़ित ससुर की सेवा और ढाई वर्ष के दो मासूम बच्चों की परवरिश का सारा दायित्व निभाने में स्वयं के टूट जाने की बात कही है। वीडियो में बच्चे भी कह रहे हैं कि मुख्यमंत्री जी हमारे पापा के साथ न्याय करिए। न्याय की तख्ती भी दिखा रहे हैं। वीडियो के अंत में सांसद पत्नी ने पति को रिहा न किए जाने पर स्वजन सहित आत्महत्या किए जाने की चेतावनी दी है।

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading