वाराणसी जाना है तो जान लें एडवाइजरी

रिपोर्ट: विश्वजीत मिश्रा

वाराणसी। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने कोराेना महामारी की गंभीरता को देखते हुए कहा है कि देश विदेश से वाराणसी आने का कार्यक्रम बनाने वाले सभी व्यक्तियों और यात्रियों से अपील है कि वाराणसी में अभूतपूर्व कोविड संक्रमण फैल जाने की वजह से अप्रैल के पूरे महीने में वाराणसी ना आये।

यहां आने वाले श्रद्धालुओं को भी सूचित किया जाता है कि श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में भी दिनांक 14 अप्रैल से प्रवेश के लिए कोविड नेगेटिव टेस्ट रिपोर्ट आवश्यक कर दी गई है, इसके बिना प्रवेश नहीं दिया जाएगा। बाहरी प्रदेशों से आने वाले यात्रियों को शहर में ठहरने के लिए भी शीघ्र कोविड नेगेटिव रिपोर्ट की व्यवस्था लागू की जाएगी।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading