हिन्दू नववर्ष पर यज्ञ और पूजन

रिपोर्ट: विश्वजीत मिश्रा

वाराणसी । हिंदू युवा वाहिनी वाराणसी महानगर की तरफ हिन्दू नव वर्ष (विक्रम संवत2078) के पावन अवसर पर गोरक्षनाथ मंदिर(कार्यलय) पर सामाजिक दूरी और मास्क के प्रयोग के साथ ध्वजारोहण और यज्ञ पूजन कर हर्षोल्लास से मनाया गया ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वाराणसी मण्डल प्रभारी एवँ विकास प्राधिकरण सदस्य अम्बरीष सिंह भोला रहें। उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए कहाँ की हम सब ईश्वर से प्राथर्ना करते है कि कोरोना जैसे महामारी से संसार को जल्द छुटकारा मिले और लोगो से अपील की की सामाजिक दूरी और मास्क का उपयोग करते रहे।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से महानगर कार्यवाहक अध्यक्ष अजय सिंह,महानगर मीडिया प्रभारी मनीष मिश्रा, महानगर मीडिया प्रभारी ओम प्रकाश जायसवाल, उपाध्यक्ष शनि गुप्ता,रुद्र पाण्डेय, उमेश सिंह,सोनू बाबा, दिनेश अग्रहरि,विवेक,विशाल,राजन,हिमांशु चौरसिया आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading