पुलिस ने मास्क न लगाने पर कॉलर पकड़कर सड़क पर घसीटा, विरोध में बवाल

संवादाता: शैलेंद्र शर्मा

आजमगढ़। जिले में सर्राफा व्यवसाई के साथ उप जिलाधिकारी व सीओ सिटी के द्वारा की गई अभद्रता के विरोध में आज व्यापारियों ने अपनी दुकानों को बंद रखा इस दौरान सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा व्यापारियों ने मांग किया कि जब तक इन अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही नहीं होती है तब तक वह आंदोलन करते रहेंगे। लोगों ने कहा कि अधिकारियों द्वारा हमारे खिलाफ अपराधियों जैसा व्यवहार करना सरासर गलत है। उन्होंने संबंधित एसडीएम और सीओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए पूरी घटना की घोर निंदा की ।

वीडियो यहां देखें:

बता दें कि 6 अप्रैल को मास्क न लगाने पर उप जिला मजिस्ट्रेट सदर गौरव कुमार एवं सीओ सिटी डॉक्टर राजेश मिश्रा मय फोर्स कोतवाली अंतर्गत चौक क्षेत्र में मास्क की चेकिंग के दौरान पुरानी कोतवाली स्थित सर्राफा मंडी में सर्राफा कारोबारी आशीष गोयल जो अपनी दुकान के अंदर गमछा लपेटे बैठे थे और दो औरतों सहित कुछ ग्राहक दुकान पर आभूषण लेने के लिए देख रहे थे। आरोप है कि इसी समय उप जिलाधिकारी एवं सीओ सिटी दुकान में घुसे और मास्क न लगाने पर पूछताछ करने लगे जिस पर दुकानदार और उप जिलाधिकारी के बीच बहस हो गई। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि इसके बाद अधिकारियों के ललकारने पर पुलिसकर्मी कारोबारी आशीष गोयल को दुकान से घसीटते एवं पीटते हुए सड़क पर ले आए और पुलिस की गाड़ी में बैठाने लगे जिस पर कारोबारी ने विरोध किया तो सड़क पर भी उनसे मारपीट की गई। इसके विरोध में आज व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर विरोध जताया और कहा कि उप जिलाधिकारी सदर व सीओ सिटी का स्थानांतरण कहीं और किया जाए नहीं तो व्यापारी चुप बैठने वाले नहीं हैं वह आगे भी आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading