जयहिंद गिरफ्तार…..

गाज़ीपुर। भुड़कुड़ा पुलिस को एक बार फिर सफलता मिली है। पुलिस ने गैंगस्टर के मुकदमे में वांछित जयहिंद को धर दबोचा है।

आपको बताते चलें कि प्रभारी निरीक्षक भुड़कुड़ा मय हमराह कर्मचारीगण के दिनांक 06.04.2021 समय करीब 07.05 बजे शाम को थाना दुल्लहपुर के गैंगेस्टर के मुकदमें में वाँछित अभियुक्त जयहिन्द यादव उर्फ आदित्य पुत्र ओमप्रकाश यादव (निवासी ग्राम अलीपुर मदरा (बरिया) थाना भुड़कुड़ा जनपद गाजीपुर) को चौजा पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। जिसके पास से एक अदद तमन्चा .315 बोर एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ ।

अभियुक्त के आपराधिक इतिहास बात करें तो अभियुक्त के ऊपर निम्नलिखित मुकदमे दर्ज हैं:

1. मु0अ0सं0 11/2019 धारा 323,394,427 शादियाबाद ।
2. मु0अ0सं0 132/2019 धारा 20/8 NDPS ACT. भुड़कुड़ा ।
3. मु0अ0सं0 127/2020 धारा 379 IPC भुड़कुड़ा ।
4. मु0अ0सं0 18/2018 धारा 307,323 IPC भुड़कुड़ा ।
5. मु0अ0सं0 73/2019 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बहरियाबाद ।
6. मु0अ0सं0 141/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट दुल्हपुर ।
7. मु0अ0सं0 140/2020 धारा 411,413,414,419,420,467,468,471 IPC दुल्हपुर ।
8. मु0अ0सं0 12/2021 धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट दुल्हपुर ।
9. मु0अ0सं0 60/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट भुड़कुड़ा ।

अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अनुराग कुमार, व0उ0नि0 नागेन्द्र उपाध्याय, हे0का0 धीरेन्द्र यादव, हे0का0 अखण्ड प्रताप आजाद,हे0का0 राणा प्रताप सिंह,का0 राहुल मिश्रा,का० बलवीर सिंह और का0 अमित कुमार शामिल थे।

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading