हसीन अंसारी की रिपोर्ट
गाजीपुर। प्रादेशिक खरवार सभा उ.प्र. गाजीपुर का एक प्रतिनिधिमंडल जिला संगठन मंत्री अरविन्द सिंह खरवार के नेतृत्व में सदर विधायक डॉक्टर संगीता बलवंत से मिला ।
अरविन्द सिंह खरवार ने बताया कि शासन ने मनोज सिंह प्रमुख सचिव समाज कल्याण अनुभाग 3 के हस्ताक्षर से शासनादेश संख्या 136/ 2017 को दिनांक 1 सितंबर 2017 एवं शासनादेश संख्या 7 अगस्त 2019 एवं शासनादेश संख्या 21 जनवरी 2020 को समस्त मंडलायुक्त जिलाधिकारी को आदेश जारी किया गया कि जिसमें भारत सरकार के राजपत्र अनुसूचित जनजाति आदेश संशोधन अधिनियम 2002 में उत्तर प्रदेश की अनुसूचित जनजाति की सूची क्रमांक 7 पर खरवार जनपद गाजीपुर देवरिया बलिया वाराणसी और सोनभद्र में सूचीबद्ध है लेकिन जनपद गाजीपुर के कुछ तहसीलों के लेखपाल तहसीलदार के आदेश को ठेंगा दिखाने का कार्य कर रहे हैं। तहसीलदार द्वारा सभी लेखपालों को लिखित आदेश जारी करने के बावजूद भी जाति प्रमाण पत्र जारी करने में हीला हवाली कर रहे हैं, जिससे खरवार का जाति प्रमाण पत्र बनवाने में काफी दिक्कतों क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा किया जा रहा है। खरवार परिवार के सभी बच्चे सरकार के द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं से वंचित हो जा रहे हैं इससे सरकार की छवि धूमिल हो रही है।
इस अवसर पर जिला प्रभारी व संगठन मंत्री अरविन्द सिंह खरवार, अनूप सिंह खरवार, त्रिलोकी खरवार प्रधान, संजय खरवार, विशाल, रामाश्रय, विनोद, विकास, कन्हैया, पंचदेव, राकेश आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

