संवादाता: हसीन अंसारी
गाज़ीपुर। रविवार को अधीक्षण अभियंता विजय राज सिंह विद्युत वितरण मंडल गाजीपुर के निर्देशानुसार ग्राम सभा गहमर में मेगा कैंप का आयोजन किया गया जिसका नेतृत्व सहायक अभियंता दिलदारनगर सतनारायण प्रसाद चौरसिया ने किया।
मेगा शिविर में कुल 102 लोग आए जिसमें मौके पर 44 लोगों का निस्तारण किया गया एवं 12 लोगों का नया मीटर लगाया गया तथा 46 लोगों का बिल रिवीजन संबंधित उपखंड कार्यालय दिलदारनगर भेजा गया। वही एक लाख 70 हज़ार की वसूली की गई। जिसमें सहायक अभियंता सतनारायण चौरसिया ने बताया कि जिसका जिसका अभी तक कनेक्शन नहीं हुआ है वे लोग तत्काल अपना कनेक्शन करा ले एवं बकाया बिल तत्काल जमा कर दें जिसमें विभागीय कार्रवाई के साथ-साथ सम्मानित उपभोक्ता f.i.r. से बचें।
मेगा कैंप में मुख्य रूप से अवर अभियंता रामप्रवेश चौहान, जीएमटी कपिल गुप्ता, कार्यालय सहायक दिलदारनगर मदन यादव,रामविलास यादव, अनिल सिंह, मीटर सुपरवाइजर विनय तिवारी, मीटर रीडर समरेश सिंह, संजय उपाध्याय, मनोज राजभर, सुजीत उपाध्याय,धनजी राजभर, जय प्रकाश उपाध्याय,सिधेश उपाध्याय एवं समस्त संविदा कर्मी मौजूद रहे।