हिंदूवादी नेता ने सपा नेता को दौड़ा दौड़ा कर पीटा, मचा बवाल

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार दोपहर हुई सपा नेता की पिटाई के मामले ने तूल पकड़ा तो पुलिस हरकत में आ गई। मंगलवार को पुलिस ने आरोपियों में शामिल करणी सेना के जिलाध्यक्ष को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले चौहान विस्थापित राजपूताना मंच के सदस्यों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की और मुख्यमंत्री के लिए संबोधित ज्ञापन सौंपा।

सूत्रों के अनुसार, समाजवादी पार्टी के पिछड़ा वर्ग सचिव प्रदेश महेंद्र चौहान को सोमवार की दोपहर करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने बुरी तरह से पीटा था। घटना के बाद घायल सपा नेता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। जिसमें करणी सेना के जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह सहित चार लोगों को नामजद किया गया। साथ ही सपा ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 48 घंटे का समय दिया था।

गिरफ्तारी के दौरान करणी सेना के जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने बताया कि सपा नेता मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र शब्दों का प्रयोग कर रहा था। इसके चलते उसकी पिटाई की गई। उन्होंने कहा कि आगे भी मुख्यमंत्री को अपशब्द बोलने वाले को नहीं बख्शा जाएगा।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading