मुलायम सिंह यादव ने बदल दिया सदर विधानसभा का समीकरण……?

लखनऊ/गाज़ीपुर। गणतंत्र दिवस के मौके पर पूरा देश जश्न में डूबा हुआ था। हर ओर तिरंगा लहरा रहा था। तरह-तरह के रंगारंग कार्यक्रम हो रहे थे लेकिन इन सब में कुछ ऐसा हुआ जिससे गाजीपुर सदर विधानसभा क्षेत्र का समीकरण बदल गया।

वैसे तो गणतंत्र दिवस पर किसानों के ट्रैक्टर रैली और राजपथ पर अयोध्या में बनने वाले राम मंदिर का स्वरूप चर्चाओं में रहा। लेकिन सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव यानी नेताजी के बात ने गाजीपुर के सदर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति को गर्म कर दिया।

गणतंत्र दिवस के मौके पर लखनऊ में समाजवादी पार्टी का कार्यक्रम था कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के तमाम कद्दावर नेता मौजूद थे साथ ही मौजूद थे गाजीपुर के कई नामी-गिरामी चेहरे। कार्यक्रम चल रहा था और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अपनी बातें रख रहे थे तभी मुलायम सिंह यादव ने सपाइयों की भीड़ से एक नाम पुकारा और उन्हें मंच पर बुलाया। जिसे सुनकर वहां मौजूद गाजीपुर के लोग प्रफुल्लित हो गए।

वैसे 2022 में होने वाले उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में गाजीपुर के सदर विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी की टिकट के लिए कुछ लोगों ने अपनी दावेदारी ठोकी है लेकिन गणतंत्र दिवस के दिन गाजीपुर शहर के रहने वाले चर्चित समाजसेवी अहमर ज़माल ने भी सदर विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के टिकट के लिए अपना आवेदन करने का ऐलान किया।

लखनऊ में गणतंत्र दिवस के मौके पर समाजवादी पार्टी की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में मुलायम सिंह यादव ने सपाइयों की भीड़ में से गाजीपुर के चर्चित समाजसेवी अहमर जमाल को मंच पर बुलाया। बात केवल मंच पर बुला के रुकने तक की नहीं थी, मुलायम सिंह यादव ने अहमर जमाल के सर पर अपना हाथ रख कर आशीर्वाद दिया और साथ ही माइक पर बोलने के लिए भी कहा। अहमर ज़माल ने भी अपने नेता की आज्ञा का पालन किया और माइक लेकर अपनी बातों को वहां मौजूद लोगों के सामने रखा। जिसे देखकर वहां मौजूद गाजीपुर के तमाम लोग प्रफुल्लित हुए और अपने चेहरे की मुस्कान से उन लोगों ने अपनी खुशी को जाहिर किया।

गौरतलब है कि अहमर ज़माल ने गाजीपुर सदर विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के टिकट के लिए आवेदन किया है, ऐसे में मुलायम सिंह यादव द्वारा सपाइयों की भीड़ में से, जहां गाजीपुर के कई नामी-गिरामी चेहरे मौजूद थे, अहमर ज़माल को मंच पर बुलाना और आशीर्वाद देना अपने आप में कई बड़े बदलाव की ओर इशारा करता है।

वैसे तो सदर विधानसभा क्षेत्र के लिए समाजवादी पार्टी की टिकट पर कुछ लोगों ने आवेदन किया है। लेकिन अब गाजीपुर के राजनीतिक गलियारों में मुलायम सिंह यादव का अहमर ज़माल के प्रति झुकाव की चर्चा गर्म है। चर्चा तो गाजीपुर सदर विधानसभा क्षेत्र के समीकरण के बदलने का भी है। अब देखने वाली बात यह है कि समाजवादी पार्टी की तरफ से गाजीपुर सदर विधानसभा क्षेत्र से किसको टिकट मिलता है?

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading