शराब कांड अपडेट….
बुलंदशहर- ज़हरीली शराब से 4 लोगों की मौत का मामला।
मामले में थाना पुलिस की लापरवाही मानते हुए थाना प्रभारी दिक्षित कुमार त्यागी, हलका इंचार्ज और चौकी प्रभारी अनोखे पूरी को किया गया निलंबित।
एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने कार्रवाई करते हुए तीनो को तत्काल किया निलंबित। मामले में तीन लोगों को भी हिरासत में लिया गया।
मामले में 15 लोगों को कराया गया अलग अलग अस्पतालों में भर्ती।
शराब कांड के बाद गांव में मची चीखपुकार।
ग्रामीणों का आरोप शराब और आबकारी विभाग की सांठगांठ से बेची जा रही थी जहरीली शराब।
प्रिंस इंडिया नाम का ब्रांड बेचता था शराब माफिया कुलदीप।
घटना के बाद शराब माफिया कुलदीप बताया जा रहा है फरार।
सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव जीतगढ़ी का मामला।
