हीरो एजेंसी के मालिक और समाजसेवी बबलू खान ने जरूरतमंदों में बांटे कंबल
दिलदार नगर- समाजसेवा के जरिये लोगो के दिलों मे अपनी अलग जगह बनाने वाले हीरो एजेंसी के मालिक बबलू खान ने ठण्ड आते ही लोगों को ठण्ड से बचाने के लिए कम्बल वितरण करने का काम शुरू कर दिया है।सोमवार को दिलदारनगर स्थित अपने एजेंसी पे समाजसेवी बबलू खान ने ठण्ड से जरूरतमंद असहाय को बचाने के लिए कम्बल वितरित किया।
इस दौरान समाजसेवी खान ने बताया कि वह हर वर्ष ठण्ड के दौरान जरूरतमंदों के घर-घर जाकर उन्हें कम्बल वितरित करते रहेंगे। श्री खान ने बताया कि कम्बल वितरण का कार्य उनके द्वारा लगातार ठंड तक जारी रहेगा। उनकी टीम द्वारा जरूरतमंदों के घर-घर जाकर चिन्हित करने का कार्य भी किया जा रहा है। उन्होनें कहा कि इस बार ज्यादा ठण्ड पड़ रही है। तो कम्बल वितरण के अलावा सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलवाने की व्यवस्था भी की जायेगी।
बताते चले कि समाजसेवी खान समाजसेवा के जरिये तमाम ऐसे नेक काम करते आ रहे हैं जिसके चलते वह लोगो के दिल मे अपनी अलग जगह बना ली है।
इस अवसर पर ग्राम सभा दिलदारनगर के शौकत मिस्त्री, कलीम खान, परवेज खान, याकूब राइन, इसरार, कादिर, गयासुद्दीन, अलीशाह, दानिश, जुगनू, भगेलु, अशोक राम, अनिल, सुग्रीव, अमित आदि लोग मौजूद रहे। कुल लगभग 300 निर्धन व असहाय बुजुर्गों को कंबल वितरित किया गया। ऐसे में युवा समाजसेवी के हाथों कंबल पाकर बुजुर्गों के चेहरे खिल उठे व बुजुर्गों ने युवा समाजसेवी बबलू खान को ढेर सारी आशीर्वाद व शुभकामनाएं दिए । तथा उनके उज्जवल भविष्य की दुआएं भी दिए।

