सेतु से गंगा में लगाया छलांग।

पुल से बीचो-बीच गंगा में युवक ने लगाई छलांग

सैदपुर। नगर स्थित सैदपुर चंदौली गंगा पुल पर से नदी में छलांग लगाकर शुक्रवार की सुबह एक युवक ने आत्महत्या कर ली। आनन-फानन में कुछ नाविकों द्वारा युवक को बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन तब तक युवक नदी में डूब चुका था। खबर लिखे जाने तक पुलिस नदी में मछुआरों के सहयोग से युवक के शव का पता लगाती रही।
सादात थाना क्षेत्र के रिश्ती गांव निवासी अंकित तिवारी 23 पुत्र संजय तिवारी शुक्रवार को बरहपार निवासी अपने जीजा शैलेंद्र के साथ बाइक से नगर में किसी काम के सिलसिले में आया था। तभी वह अपने जीजा के साथ सेल्फी लेने के लिए नगर स्थित गंगा पुल पर पहुंचा। जहां पहुंचकर अंकित ने पुल पर अपनी फोटो लेने के जीजा को अपनी मोबाइल दे दिया। जैसे ही उसके जीजा उसकी फोटो लेने के लिए तैयार हुए, उसी दौरान अचानक अंकित पुल की रेलिंग को फांदकर बीच गंगा नदी में कूद पड़ा। यह देखते ही उसके जीजा के होश उड़ गए। वह जोर-जोर से नदी के तट पर स्थित नाविकों को आवाज लगाने लगे। जब तक कि नाविक घटनास्थल पर पहुंचते, तब तक अंकित नदी में डूब चुका था। राहगीरों ने इसकी सूचना तत्काल 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को दिया। जिसके बाद पहुंची स्थानीय पुलिस और अंकित के परिजनों ने नदी में नाव की सहायता से तलाश शुरू की। घटना के समय मौके पर मौजूद अंकित के जीजा शैलेंद्र ने बताया कि वह जैसे ही उसकी फोटो खींचने के लिए तैयार हुए, अंकित पुल की रेलिंग लांघता हुआ नदी में कूद गया।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading