यूनियन बैंक के क्षेत्र महाप्रबंधक ने किया औचक निरीक्षण

ग़ाज़ीपुर। जिले के अग्रणी बैंक यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्र महाप्रबंधक सी एम मिनोचा द्वारा गुरुवार को जिले में शादियाबाद ब्रांच का उद्घाटन किया गया साथ ही उन्होंने जनपद के समस्त शाखा प्रबंधको एवं क्षेत्रीय कार्यालय के स्टाफ से बातचीत किया, जिसमे उन्होंने शाखा प्रबंधको को ग्राहक उन्मुखी कार्य करते हुवे सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को जन जन तक पहुचाने को कहा, साथ ही ग्राहकों की समस्याओं को त्वरित निस्तारण पर जोर दिया।

यूनियन ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में पौधरोपण

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, अटल पेंशन योजना को लोगो तक पहुचाने को कहा। इसके साथ ही उन्होंने जिले के अग्रणी बैंक यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा संचालित यूनियन ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान का औचक निरीक्षण किया और साथ मे संस्थान में चल रहे गतिविधियों पर प्रसन्नता व्यक्त की और प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरांत समस्त लोगो से स्वरोजगार अपनाने को कहा और आवश्यकतानुसार मुद्रा लोन लेने की भी सलाह दी।

इस अवसर क्षेत्र प्रमुख रंजीत सिंह, अग्रणी जिला प्रबंधक सुराजकांत, उप क्षेत्र प्रमुख मनोज बर्णवाल मौजूद थे। इस अवसर पर संजय श्रीवास्तव, नारायण सिंह, संस्थान के निदेशक बिनोद प्रसाद शर्मा, वित्तीय सलाहकार धर्मेंद्र देव प्रसाद, सुशांत श्रीवास्तव, ज़ेबा अंजुम, निधि कुशवाहा, राम विलास प्रजापति आदि लोग उपस्थित थे।

Advertisement

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading