कांग्रेस के चाणक्य अहमद पटेल का निधन..

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल का बुधवार तड़के निधन हो गया।

इस बात की जानकारी उनके बेटे फैजल पटेल ने ट्वीट के जरिए दी।

इसके साथ ही फैजल ने सभी से कोरोना गाइडलाइंस का पालन करने की अपील भी की।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल को तकरीबन एक महीने पहले कोरोना हुआ था।

इसके बाद उनका स्वास्थ्य काफी बिगड़ गया था।

इस दौरान अहमद पटेल के कई अंगों ने भी काम करना बंद कर दिया था।

इसके बाद उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

जहां बुधवार सुबह 3 बजकर 30 मिनट पर अहमद पटेल का निधन हो गया।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading