गांव निरहू का पूरा का विकास बोल रहा है
गंदा पानी से गांव की ग्रामीण परेशान,
साफ सफाई करने वाले कर्मचारि आज तक गांव नही आए
दिलदार नगर। निरहू का पूरा गांव में गांव के लोगो को बजबजाती नाली के बीच से होकर मुख्य सड़क तक निकलना पड़ता है जिसके चलते प्रतिदिन लोगो को भारी परेशानियो का सामना करना पड़ता है। इस समस्या के कारण गांव सहित अन्य जगहो से आने जाने वाले लोगो को भी मुश्किले झेलनी पड़ रही है।
इस पंचायत के गली को गंदगी से निजात दिलाने के लिए लोगो ने कई बार जनप्रतिनिधियो से गुहार लगायी फिर भी इसके साफ- सफाई पर किसी का ध्यान आकृष्ट नही हो पाया ग्रामीणों का कहना है कि सालो भर इस गली में गंदा पानी नाली में जमा होने के कारण गली के अंदर ही फैलकर जमा हो जाता है, जिस वजह से गली के अंदर हमेशा कचरा पसरा रहता है।
लोगो ने बताया कि इस जगह कि स्थिति बद से बदतर हो जाती है। जिसके कारण लोगो को महामारी फैलने का डर हमेशा सताता रहता है। जबकि बरसात के दिनो में लोगो को इस गली से पार करना मुश्किल हो जाता है। लोगो ने बताया की करीब पांच सौ लोग इस समस्या से जुझ रहे है। गली के निर्माण होने के बाद से आज तक किसी ने इस गली के तरफ ध्यान नही दिया जिसके चलते इस गली से आवागमन अवरूद्ध है।
लोगो का कहना है कि जब गली का नाली जाम हो जाता है उस वक्त आवागमन ठप हो जाने पर लोग स्वयं अपने मेहनत से नाली का किसी तरह सफाई कराते है और कुछ दिनो तक सही रहने के बाद पुनः स्थिति ज्यो कि त्यो बन जाती है जिसके चलते छोटे-छोटे बच्चो व महिलाओ को इस गली से निकलना मुश्किल हो जाता है। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए ग्रामीणो ने स्थानीय जन प्रतिनिधियो से गुहार लगाई है।