ग़ाज़ीपुर। जनपद के आरटीआई मैदान में स्थित यूनियन बैंक ग्रामीण स्वरोजगार केंद्र में स्वरोजगार मेले का आयोजन किया गया। वोकल फ़ॉर लोकल कार्यक्रम के मद्देनजर आयोजित हुआ यह मेला 3 दिन का है। 11 नवंबर से शुरू होकर 13 नवंबर तक चलेगा। बुधवार को सीडीओ गाजीपुर श्री प्रकाश गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मेले में सेनेटरी पैड, हाथ से निर्मित मिट्टी के बर्तन, दिये, जूट वॉल हैंगिंग, जूट बैग इत्यादि सामान मौजूद है।

सीडीओ गाजीपुर ने इस मेले में लगे स्टाल संचालकों से बातचीत किया और कहा कि हम हर प्रकार की सरकारी सहायता देंगे। साथ ही एबीटी न्यूज़ की टीम की मौजूदगी में सीडीओ गाजीपुर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर सरकारी विभाग में मिट्टी से बने पुरवे का प्रयोग किए जाएं।
इस कार्यक्रम में दिलीप सोनकर, अजय गुप्ता, नरेंद्र विश्वकर्मा, रंजीत सिंह (क्षेत्र प्रमुख यूनियन बैंक ऑफ इंडिया), सूरज कांत, (अग्रणी जिला प्रबंधक यूनियन बैंक ऑफ इंडिया), विनोद प्रसाद शर्मा (निदेशक यूनियन बैंक ऑफ इंडिया) और संचालन वरिष्ठ संकाय सुशांत श्रीवास्तव ने किया।