शकुन टाइम्स के राजकुमार यादव बने अंतरराष्ट्रीय पत्रकार संगठन के सदस्य

अंतर्राष्ट्रीय पत्रकार संगठन के सदस्य बने शकुन टाइम्स अखबार के संपादक राजकुमार यादव

गोरखपुर जनपद के मूल निवासी और वर्तमान समय में वाराणसी में रहने वाले राजकुमार यादव( संपादक शकुन टाइम्स दैनिक अखबार) को संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के अंतर्राष्ट्रीय पत्रकार संगठन ( यूनाईटेड नेशन जर्नलिस्ट इंटर गवर्नमेंटल ऑर्गनाइजेशन ) के प्रेसिडेंट ग्रैंड मास्टर डॉक्टर जसवीर सिंह जी ने संगठन का सदस्य मनोनीत किया बता दें कि अंतर्राष्ट्रीय पत्रकार संगठन दुनिया भर के पत्रकारों के हितों के लिए काम कर रहा है विभिन्न देशों के पत्रकार इस संगठन से जुड़े हुए हैं भारत के भी कई पत्रकारों को इस संगठन में शामिल होने का मौका मिला है इसी कड़ी में गोरखपुर जिले के तेजतर्रार और हमेशा गरीब एवं असहाय जनता की आवाज उठाने के कारण राजकुमार यादव को भी इस संगठन में शामिल होने का गौरव प्राप्त हुआ
राजकुमार यादव ने बताया कि देश के पत्रकारों के हित में अंतर्राष्ट्रीय पत्रकार संगठन द्वारा कार्य किया जा रहा है और पत्रकारों के हितों के लिए किसी भी स्तर पर लड़ाई लड़ने के लिए संगठन सदैव तत्पर है श्री यादव के अंतरराष्ट्रीय पत्रकार संगठन के सदस्य बनने पर पत्रकार बंधुओं एवं शुभचिंतकों ने ढेर सारी बधाई दी
अंतर्राष्ट्रीय पत्रकार संगठन मीडिया क्षेत्र एवं सामाजिक क्षेत्र में भी काम करेगा ताकि पिछड़ों और समाज के उपेक्षित लोगों की मदद की जा सके जो कि संगठन का मुख्य उद्देश्य है

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading