शैलेन्द्र शर्मा
भाजपा नगर इकाई ने जयंती पर लौह पुरूष को किया याद
भाजपा नगर अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को दिलाई पटेल जी के आदर्शो को अपनाने शपथ
आजमगढ़। भारतरत्न लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 145वीं जयंती शनिवार को भारतीय जनता पार्टी नगर इकाई द्वारा नगर कार्यालय में मनाई गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने पटेल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। साथ ही उनके आदर्शो को अपनाने की शपथ ली।
भारतीय जनता पार्टी नगर कार्यालय में भारतरत्न लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम की शुरूआत नगर अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल ने लौह पुरूष के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलित कर किया। उन्होंने उनके आदर्शो पर चलने की शपथ कार्यकर्ताओं को दिलाई। कहा कि लौह पुरुष के आदर्शो पर चल कर ही भारत को सशक्त और समृद्ध बनाया जा सकता है। यहीं उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के प्रतिक है। उन्होंने निःस्वार्थ होकर देश के लिए अपने जीवन को समर्पित कर दिया। पटेल जी राष्ट्रीय एकता और अखंडता कायम करने के लिए पूरे देशवासियों को एकजुट होकर अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की। जिसका प्रतिफल हुआ कि अंतत बिट्रिश सरकार को भारत छोड़ना पड़ा और भारतवासी गुलामी की जंजीरों से आजाद हो गए। इस दौरान पूरे जिलेवासियों से देश,राज्य एवं जिला के विकास में एकजुट होकर कार्य करने की अपील की, ताकि भारत रत्न लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल ने जो अखंड भारत, आधुनिक भारत के सपने देखे थे उसे पूरा किया जा सके। इस अवसर पर सुनील मिश्रा, राजन उपाध्याय, मनोज बौद्ध, धर्मवीर चौहान, शेखरलाल श्रीवास्तव, आचल सिन्हा, आलोक सिंह, योगेंद्र यादव व अन्य लोग उपस्थित रहे

