
ग़ाज़ीपुर जनपद के सेवराई तहसील में पूर्व दिग्गज मंत्री ओम प्रकाश सिंह ने अपने आवास सेवराई मे एक प्रेसकॉन्फ्रेंस आयोजित किया।प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जो यूपी में विकास की बयार बहाई, उसी की आंच में आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार रोटी सेकने का काम कर रही है।पूर्व मंत्री ने कहा कि सपा सरकार में चहुंओर विकास किया गया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी विकास की बात करती है जबकि भाजपा सरकार चुनाव में विकास के मुद्दों को दूर कर राजनीतिक दलों पर कीचड़ उछालने का काम कर रही है। चुनाव में अभिनंदन को लाने की जरूरत नहीं बल्कि आनेवाली नस्लों को सुधारने की जरूरत है। पूर्व मंत्री ने तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि भाजपा झूठ बोलने की मशीन है। और बिहार में कोरोना की फ्री वैक्सीन देने की बात जनता के साथ छलावा है। क्या बिहार के लोगों को वैक्सीन देगेंं और यूपी के लोग कहा जायेंगे।अभी वैक्सीन बना हि नहीं हैं तो देगें कहा से उन्होंने कहा कि बिहार में तेजस्वी ने जो अलख जगाया है उसकी गूंज पूरे देश में सुनाई दे रही है। आज भाजपा सरकार से आम लोग त्रस्त हो गए हैं। आगामी 2022 के चुनाव में सपा की यूपी में सरकार बनेगी क्योंकि जनता भाजपा के झूठ को समझ चुकी है। उन्होंने वर्तमान में हो रहे चुनावों पर अपनी प्रतिक्रिया रखते हुए कहा कि एक तरफ जहां यूपी के उपचुनाव में भाजपा विकास के मुद्दे छोड़कर भटकाने वाले मुद्दों को उठा रही है, वहीं दूसरी तरफ बिहार में तेजस्वी के एक हेलीकॉप्टर के पीछे 28-28 हेलीकॉप्टर लगा दिए गए हैं। एक युवा के खिलाफ प्रदेश और देश की सरकार मैदान में उतर आई है। बावजूद इसके जनता का अपार समर्थन तेजस्वी के साथ नजर आ रहा है। उन्होंने यूपी सरकार पर तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि आज नौजवान रोजगार तलाश रहे हैं, किसान अपनी पैदावार का सही मूल्य मांग रहे हैं, व्यापारी आर्थिक शोषण की मार झेल रहे हैं, आम जनता भ्रष्टाचार-अपराध से जूझ रही है, वही प्रदेश के मुख्यमंत्री अपना अलग ही राग अलाप रहे हैं। प्रदेश में अराजकता का माहौल बन चुका है। 69000 शिक्षक भर्ती में हुए घोटाले के बारे में कम मेरिट वालों का होना और अधिक वालों को चयन न होने पर श्री सिंह ने कहा मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री दोनों को शिक्षा के बारे में कुछ पता नहीं है,भ्र्ष्टाचार सभी विभाग में चरम सीमा पर है।थानेदार सुल्ताना डाकू की तरह खुलेआम लूटपाट कर रहे हैं। पूर्वमंत्री जी कहा कि जौनपुर कि मल्हनी सहित यूपी में सातों विधानसभाओ मे हो रहे उपचुनाव में समाजवादी पार्टी का परचम लहरायागा। मल्हनी विधानसभा उप चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी लकी यादव के प्रचार मे लोगों से जीतने की अपील किया।प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व मंत्री प्रतिनिधि मन्नू सिंह, सरफराज खान, जमशेद, अनिल यादव आदि मौजूद रहे।