ब्यूरोडेस्क/ग़ाज़ीपुर। जिले के अग्रणी बैंक यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा संचालित यूनियन ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान जिले के बेरोजगार युवाओं एवं युवतियों को रोजगार प्रदान करने में जनपद में अग्रणी भूमिका का निर्वहन कर रहा है। जनपद के युवाओं एवं युवतियों को हुनरमंद बनाकर उंनको अपने पैरों पर आत्म निर्भर करने का प्रयास करता है।
इस प्रशिक्षण संस्थान में युवाओ को न सिर्फ रोजगारपरक शिक्षा प्रदान करता है बल्कि आवश्यकतानुसार उंनको बैंक के द्वारा वित्तीय सहायता प्रदान किया जाता है साथ ही साथ उंनको व्यापार करने के तौर तरीकों के अलावा उंनको व्यापार करने के लिये प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनवाने से लेकर कम्युनिकेशन स्किल के साथ उंनको अन्य व्यवहारिक जानकारी प्रदान की जाती है यहां पर प्रशिक्षण पूर्णतया निःशुल्क प्रदान किया जाता है। निःशुल्क आवासीय व्यवस्था सुबह का नाश्ता और रात्रिकालीन खाने के साथ प्रशिक्षण सामाग्री भी निःशुल्क प्रदान किया जाता है। प्रशिक्षण देने के लिए अलग अलग विषयों के लिए अलग अलग प्रशिक्षक भारत सरकार के दिशा निर्देश के अनुरूप प्रशिक्षण प्रदान करते है, जो अपने अपने विषय के विशेषगय होते है।
जनपद स्तर पर संस्थान की गतिविधियों के लिए जिलाधिकारी महोदय के अलावा मुख्य विकास अधिकारी महोदय क्षेत्र प्रमुख यूनियन बैंक के अलावा विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारी इसके सदस्य होते है, इसके अलावा भारत सरकार द्वारा भी वार्षिक आधार पर इसका मूल्यांकन भी किया जाता है ताकि संस्थान के प्रशिक्षण में गुणवत्ता बनी रहे साथ ही यहां से प्राप्त सर्टिफिकेट का प्रयोग वो अन्य जगहों पर आवश्यकतानुसार कर सकते है।
अभी इस प्रशिक्षण संस्थान में सेल फोन मरम्मत इलेक्ट्रिक मोटर के साथ एसी फ्रीज़ कंप्यूटर टैली के साथ युवतियों के लिये ब्यूटी पार्लर मैनेजमेंट वूमेन्स टेलरिंग जूट प्रोडक्ट सॉफ्ट टॉयज के अलावा कृषकों के लिए भी प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है, अब जबकि सरकारी नौकरियों में अवसर कम होते जा रहे हे रोजगार के अवसर कम होते जा रहे है। ये संस्थान जनपद के युवाओं के लिए एक मील का पत्थर जहां से प्रशिक्षण उपरांत वो स्वरोजगार करके अपने पैरों पर खड़े होकर आत्मनिर्भर बन सके वर्तमान में ये प्रशिक्षण संस्थान विकास भवन के बगल में स्थित आर.टी.आई.मैदान पुलिस लाइन रोड पर स्तिथ है। ये जानकारी संस्थान बिनोद प्रसाद शर्मा एवं संस्थान के वरिष्ठ संकाय सुशान्त श्रीवास्तव द्वारा दी गई।