ब्यूरो रिपोर्ट | कोरोना संक्रमण से पूरा देश में सहमा है, जहाँ एक तरफ इस महामारी के वजह से देश में अनचाहे लॉक डाउन की घोषणा से देश की स्र्थिक स्थिति ख़राब हो गई, जहाँ लोग बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं तो वही कुछ हैवान अपनी हैवानियत का शिकार बनाने को बेताब बैठे हैं, जहाँ कोरोना संक्रमण की वजह से लोगों के मरने की खबर आ रही है तो वही केरल में 19 वर्षीय कोरोना संक्रमित युवती के साथ एम्बुलेंस में बलात्कार की घटना को अंजाम दिया जाता है.
आपको बता दें की केरल के पतनमतिट्टा में एम्बुलेंस से कोरोना संक्रमित 19 वर्षीय युवती को अस्पताल ले जाते समय इस घटना को अंजाम दिया गया. इस घटना को लेकर आज महिला कांग्रेस ने सचिवालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया और स्वास्थ्य मंत्री के.के.शैलजा के इस्तीफे की मांग की।
तिरुवनंतपुरम: एंबुलेंस में एक #COVID19 पॉजिटिव महिला के साथ रेप होने की घटना को लेकर आज महिला कांग्रेस ने सचिवालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया और स्वास्थ्य मंत्री के.के.शैलजा के इस्तीफे की मांग की। #Kerala pic.twitter.com/UKrDxM3xvp
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 7, 2020