कृष्णा इण्टरप्राइजेज व के एस फैमिली बाजार का भव्य उद्घाटन

संवादाता: सऊद अंसारी

गाजीपुर। शहर के महाराजगंज रेलवे क्रासिंग के पास हेतिमपुर स्थित कृष्णा इण्टरप्राइजेज व के एस फैमिली बाजार का शुभारंभ नवरात्र के मौके पर सपा के पूर्व मंत्री ओम प्रकाश सिंह ने फिता काटकर किया. उद्घाटन के अवसर पर आए लोगों ने कृष्णा इण्टरप्राइजेज व के एस फैमिली बाजार में रखे सामानो को देखा और खुब जमकर खरीददारी भी की. शोरूम में रखे एक से एक आधुनिक सामानों को देख श्री सिंह ने प्रशंसा करते हुए कहा कि इस शोरूम में एक बार जो लोग आएंगे दुबारा उन्हें कहीं जाने की जरूरत महसूस नहीं होगी. जनता को अच्छे व आधुनिक इलेक्ट्रीक के सामान यहां मिल सकेंगे. लोगों से वार्ता के दौरान प्रोपराइटर आशुतोष सिंह ने बताया कि इस शोरूम में सामान आज के आधुनिक जीवन व नये जमाने की चीजों को देखते हुए रखा गया है. इस शोरूम में लोगों को घर के सभी जरूरी सामानों की सुविधा मिलेगी. बताया कि यह शोरूम में जिले में मौजूद अन्य शोरूम से अलग है और आधुनिक सामानो से परिपूर्णं है. इस मौके पर बृजेश सिंह, रामजन्म सिंह, उपेन्द्र नाथ सिंह, अजय सिंह, अमरदीप कुमार सिंह, दुर्गेश सिंह, सुनील सिंह व अरवींद सिंह, उदय शंकर सिंह, डा. स्वतंत्र सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे.

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading