दिल्ली समाचार।

दिल्ली पुलिस ने फिर से ITO से कनॉट प्लेस जाने वाला रास्ता बंद किया। इसके अलावा ITO चौराहे से इंडिया गेट जाने वाला रास्ता भी बंद किया गया है। मिंटो रोड से CP जाने वाला रास्ता भी बंद किया गया है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कहा है कि कृपया इस मार्ग के प्रयोग से बचें।

ITO से मंडी हाउस व ITO से इंडिया गेट का रास्ता बंद है। इसके अलावा दिल्ली से गाज़ियाबाद जाने वाले नेशनल हाईवे 9 को बंद कर दिया गया है। NH-24 भी सुरक्षा के लिहाज से बंद है। अगर किसी को गाजियाबाद से दिल्ली जाना है तो वो आनंद विहार से दिल्ली जा सकते हैं।

गाजीपुर मंडी, NH-9 और NH-24 को ट्रैफिक मूवमेंट के लिए बंद कर दिया गया है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सलाह दी है कि दिल्ली से गाजियाबाद आने वाले लोगों को शाहदरा, करकरी मोर और DND से निकलें। 

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading