गाजीपुर। यदि आप गाजीपुर जनपद के रहने वाले हैं और खासतौर से शहर के हैं तो आपको वहां की सड़कों पर एक शख्स हमेशा ही नजर आ जाता होगा। जिसके रंग-बिरंगे बाल और कपड़ों का स्टाइल आकर्षण का केंद्र रहा। लेकिन वह शख्स अब नजर नहीं आएगा।
बात हो रही है पोस्टमार्टम हाऊस पर कार्यरत चन्द्रशेखर रावत की जिसका अलग अंदाज आकर्षण का केंद्र बन जाता था। लेकिन यह अलग अंदाज और अलग तरह की हरकतें कभी-कभी जिंदगी पर भारी पड़ जाती हैं, कुछ ऐसा ही हुआ चंद्रशेखर रावत के साथ। सोशल मीडिया पर चंद्रशेखर रावत का एक वीडियो वायरल होता है उसे वीडियो में चंद्रशेखर रावत ई रिक्शा के ऊपर चढ़कर नृत्य करते हुए नजर आते हैं। तभी अचानक वह ई रिक्शा के ऊपर से जमीन पर गिर जाते हैं।

बताया जा रहा है कि चंद्रशेखर रावत को गुरुवार यानी 27/03/2025 को देर रात्रि 10:30 बजे अचेत अवस्था में ई रिक्शा से सदर अस्पताल लाया गया था, इमरजेंसी डॉ0 इमरान द्वारा ईसीजी कराकर चंद्रशेखर को मृतक घोषित कर दिया गया।


वहीं मृतक चन्द्रशेखर रावत के परिजनों को इसकी सूचना दी गई इसके बाद से परिवार में गम का माहौल है। जानकारी के अनुसार मृतक चन्द्रशेखर रावत के शव का इमरजेंसी विभाग से मेमो बनवाकर पोस्टमार्टम हाऊस पर कार्यरत चीफ फार्मासिस्ट राजेश दूबे जी एवं एक्सरे टैकनीशियन दीपक शर्मा के सहयोग से शव को मर्चेंरी रूम में रखा गया है। जिसकी सूचना विशेषश्वरगंज चौकी इंचार्ज रोहित कुमार द्विवेदी को फोन द्वारा दी गई और अब आगे की कार्रवाई की जा रही है।
जानकारी के अनुसार चंद्रशेखर रावत गाजीपुर शहर के तुलसी का पुल क्षेत्र के निवासी थे और गाजीपुर पोस्टमार्टम हाउस में कार्यरत थे।