Apna Uttar Pradesh

सी०ए० द्वारा दिया गया दस्तावेज सही है या गलत कैसे जाने?


गाजीपुर| जनपद के राय कॉलोनी स्थित सी०ए० कार्यालय में सी०ए० काजल गुप्ता ने सी०ए० दिवस एवं जी0एस0टी0 दिवस अपने सहयोगियों सग मनाया। सी०ए० काजल गुप्ता ने बताया इस वर्ष सी०ए० संस्थान अपना 75वां स्थापना दिवस के रूप में मना रहा है।

उन्होंने बताया कि इन्स्टीच्यूट आफ चार्टड अकाउण्टेंट आफ इण्डिया भारत का राष्ट्रीय लेखांकन निकाय है। इसकी स्थापना अकाउण्टेंसी पेशे की विनियमित करने के लिए की गयी हैं। आई0सी0ए0आई0 के मुद्दों को चार्टड अकाउण्टेंट अधिनियम 1949 एवं चार्टड अकाउण्टेंट विनियमन 1988 के प्राविधानों के तहत प्रतिबन्धित किया गया है। इन्स्टीच्यूट में आज वर्तमान समय में कुल लगभग 3,80,000 मेम्बर्स
रजिर्स्टड है। सी0ए0 इन्स्टीच्यूट की सूची में वर्तमान में 25 चार्टड अकाउण्टेंट गाज़ीपुर जनपद में रजिर्स्टड हैं और सेवा दे रहे है। किसी भी सी०ए० को प्रेक्टिस करने के लिए सी0ए0 का मेम्बर्स और सी०ओ०पी० होना अनिवार्य है, न कि किसी लोकल एशोसिएशन में रजिर्स्टड होना अनिवार्य है।


सी०ए० द्वारा दिया गया दस्तावेज सही है या गलत कैसे जाने?

सी0ए0 इन्स्टीच्यूट ने कोई भी दस्तावेज सही है या गलत उसके लिए यू०डी०आई0एन0 कान्सेप्ट लाया है, जिसे कोई भी सी०ए० अपना प्रमाणित सर्टिफिकेट देता है, उसपे यू०डी० आई0एन0 नम्बर अंकित करता है, जिसे यू०डी०आई०एन० पोर्टल पर जॉचा जा सकता है। सी0एस0 गौरव गुप्ता, शुभम, मुस्कान, सैफ, इलिमा, एतजाम, सुधांशु, बिक्की, कीर्ति, आकांक्षा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply