Breaking News

जब शताब्दी एक्सप्रेस में अचानक निरीक्षण करने लगे रेल मंत्री

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव अपने हाजिरजवाबी और सोशल मीडिया पोस्ट के लिए हमेशा चर्चा में रहते हैं। तकनीक में माहिर अश्विनी वैष्णव अपने नए-नए आइडिया से भारतीय रेलवे को बेहतर और स्मार्ट बनाने में जुटे हैं। इसके लिए वह ट्रेन में सफर करके आम लोगों से फीडबैक भी लेते रहते हैं। रविवार को भी कुछ यही हुआ। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली-अजमेर शताब्दी एक्सप्रेस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यात्रियों से फीडबैक भी लिया।

इस दौरान उन्होंने वंदे भारत को लेकर बड़ा अपडेट भी दिया।

मीडिया से बातचीत करते हुए रेल मंत्री ने कहा, ‘यात्रियों ने रेलवे को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बताया कि ट्रेनें पहले से ज्यादा साफ हैं, समय पर हैं और प्लेटफॉर्म भी साफ होते हैं।’ आगे उन्होंने बताया कि इस रूट पर दो पहल की जानी हैं। पहले ट्रैक में कुछ बदलाव कर इस रूट पर ट्रेनों की स्पीड बढ़ाई जा रही है। दूसरा, परीक्षण के बाद जल्द ही इस ट्रैक पर दिल्ली-जयपुर के बीच वंदे भारत जैसी ट्रेनें चलाई जाएंगी।

Categories: Breaking News

Tagged as: ,

Leave a Reply