Breaking News

Madhya Pradesh के स्कूलों में पढ़ाई जाएगी गीता और रामायण – शिवराज सिंह चौहान

देश के अलग-अलग हिस्सों में रामचरित मानस को लेकर चल रही सियासी बयानबाजी के बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ऐलान किया है कि राज्य के सरकारी स्कूलों में गीता, रामचरितमानस और रामायण के प्रसंग पढ़ाए जाएंगे।

राजधानी में विद्या भारती का सुघोष कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे मुख्यमंत्री चौहान ने कहा, राम के बिना यह देश जाना नहीं जाता है। राम हमारे रोम-रोम में बसे हैं। इस देश में जब सुख होता है, तो राम का नाम लिया जाता है और दुख होता है तो भी राम का नाम लिया जाता है।

Categories: Breaking News

Tagged as: ,

Leave a Reply