मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता राजा पटेरिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पटेरिया ने पीएम मोदी की हत्या वाला बयान दिया था। पटेरिया ने कहा था कि अगर संविधान बचाना है तो मोदी की हत्या करने को तत्पर रहो।
जी हां आपने सही सुना पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले कांग्रेस नेता राजा पटेरिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री राजा पटेरिया ने एक सभा में पीएम पर विवादित टिप्पणी की थी। बयान का वीडियो वायरल होने के बाद उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने मंगलवार सुबह 7 बजे हटा स्थित उनके निवास से उन्हें गिरफ्तार कर लिया। राजा पटेरिया को पन्ना ले जाया गया है।
Categories: Breaking News