संवाददाता सऊद अंसारी

गाज़ीपुर। कोंग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू जी गरीब, मजदूर और जरूरतमंद लोगों की सेवा करने के ‘अपराध’ में लखनऊ जिला कारावास में 20 मई से कैद किये गए हैं। हमें न्यायपालिका में पूरा विश्वास है और हमारे प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को इंसाफ मिलेगा।

आज पूरे प्रदेश में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कांग्रेस जन प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई के लिए मौन प्रतिवाद कर रहे हैं।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू को गिरफ़्तार करने के खिलाफ सेवा सत्याग्रह चला रही है, जिसके तहत पिछले 7 दिनों में 25 लाख जरूरतमंद लोगों को भोजन कराया गया।

हम एक जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका निभा रहे हैं लेकिन योगी आदित्यनाथ की सरकार राजनीतिक द्वेष और गरीब विरोधी मानसिकता का परिचय दे रही है।

इस अवसर पर स्थानीय आमघाट, गांधी पार्क में जिला व शहर कॉग्रेस कमेटी गाज़ीपुर के संयुक्त तत्वाधान में मौन धरना कर सदस्यों ने विश्वास व्यक्त किया है कि मजदूरों, गरीबों और जरूरतमंदों के साथी हमारे अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू जी को जरूर इंसाफ मिलेगा। प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में 90 लाख से अधिक लोगों को भोजन और राशन दिया गया। 10 लाख प्रवासी श्रमिकों को प्रदेश के बाहर मदद की गई।

जिलाध्यक्ष सुनील राम ने मौन धरना के बाद कहा है कि, दमन से कांग्रेस का सेवा कार्य नहीं रुकेगा। जिला कोंग्रेस कमेटी गांधी जी के सत्यग्रह आंदोलन के तर्ज पर चलते हुए सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ़ मुहिम जारी रखेगी।

शहर अध्यक्ष सुनील साहू ने कहा कि इस दमनकारी सरकार के आगे न कभी कॉंग्रेस झुकी थी और न ही झुकेगी।

यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष माधव कृष्ण ने कहा कि आज देश प्रदेश में बेरोजगारी और महंगाई चरम पर है और कोरोना काल मे प्रदेश अध्यक्ष के साथ सरकार द्वारा गिरफ्तारी जैसा कार्य निंदनीय और हताशा भरा है।

इस मौन धरना में मुख्य रुप से रवि कांत राय, अखिलेश्वर सिंह ,राजीव कुमार सिंह ,अजय कुमार श्रीवास्तव ,माधव कृष्ण ,आशुतोष गुप्ता संन्टु जैदी ,राजेश श्रीवास्तव ,शबीबुल हसन ,आदिल अख्तर ,राकेश राय, हिमांशु श्रीवास्तव,मनीष राय संजय राय, विद्याधर पांडे ,राजेंद्र भारती, हामिद सिद्धकी, अवधेश साहू ,परवेज।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from ABT NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading