ब्यूरो डेस्क | खबर उत्तर प्रदेश के जनपद गज़िपुर से है जहाँ भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पुर्व नगर पालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल के आवास पर उनकी अध्यक्षता में आज भारत रत्न बाबा साहब डा भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती मनाई गई। जहां नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष सुनील गुप्ता, रासबिहारी राय, निर्गुण दास केशरी,अर्जुन सेठ, संजय कटियार,लाले यादव आदि ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की।
Categories: Apna Uttar Pradesh, Breaking News