यूपी में बर्फीली हवाएं, 15 की मौत…

लखनऊ। यूपी में कड़ाके की ठंड व कोहरे का कहर जारी है तो वहीं ठंड से मौत की खबर भी आ रही है। बताया जा रहा है कि ठंड से 24 घंटे में 15 लोगों की मौत हो चुकी है। हमीरपुर में 6, महोबा में एक, बरेली में एक, भदोही में एक और प्रयागराज में तीन की मौत हुई है।

उत्तर प्रदेश में अब हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। प्रदेश के 33 जिले धुंध से ढके हुए हैं। राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में विजिबिलिटी शून्य तक पहुंच गई। राजधानी लखनऊ में ओस की बूंदें गिर रही हैं। जिससे सड़कें भीग गई और कोहरा खिड़कियों से घरों में घुस गया है।



कोहरे के कारण यातायात पर भी प्रभाव पड़ा है, 20 से अधिक फ्लाइट्स विलंब है और ट्रेन-बस पर भी असर देखने को मिला है।

मौसम विभाग ने सोमवार को 46 जिलों में कोल्ड-वेव का अलर्ट जारी किया है। वहीं रविवार को इटावा, उत्तर प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा। जिसका तापमान 5.5 डिग्री दर्ज हुआ।मौसम विभाग का कहना है कि आज वेस्ट यूपी के कई शहरों में बारिश हो सकती है, जरूरत पड़ने पर ही लोग बाहर निकलें। आने वाले 10 दिनों तक मौसम ऐसा ही रहेगा। नए पश्चिमी विक्षोभ और अरब सागर से आ रही नमी के कारण मौसम में बदलाव हो रहा है।

IMG-20250109-WA0019

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading