14 वर्षीय बालिका की मौत,जाच में जुटी रही पुलिस

संवाददाता वीरेन्द्र सिंह


अमेठी। थाना मोहनगंज के ग्राम पूरे अलादीन मजरे राजापुर में चौदह वर्षीय बालिका की बिषम परिस्थितियों में मौत हो गई सूचना पर पहुँची मोहनगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया हैं पुलिस मामले में जांच पड़ताल पर जुटी हुई है।

जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के पूरे आलादीन मजरे राजापुर में अपने नाना गुलाम हैदर के घर रह रही जिला बाराबकी के थाना सुबेहा गांव निवासी बरजोर मजरे पलिया मोबीन अहमद की चौदह वर्षीय पुत्री शायबा की घर में मौत हो गयी जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पीएम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया है गुलाम हैदर की पुत्री जमीरुल की शादी सोलह बर्ष पूर्व बाराबंकी जिले के मोबीन अहमद के साथ हुई थी कुछ दिन बाद पुत्री शायबा का जन्म हुआ शाहबा काफी दिनों से अपने नाना के घर पर रहती थी बीती रात्रि इसी गांव के निवासी अताउल्ला पुत्र अब्बास अहमद उर्म 17वर्ष बदनीयती से रात्रि घर में घुस आया जिसकी जानकारी परिवार वालो को हुई तो परिवार के लोग उसे रंगेहाथ पकड कर जम कर मारा पीटा और सुबह डायल 112 पुलिस को सूचना दिया मौके पहुंची पुलिस अपराधी को पकड़ थाने ले आयी जिसकी शिकायत भी मृतक के नाना गुलाम हैदर ने थाना मोहनगंज में किया है मामले में थानाध्यक्ष ने जाचकर मुकदमा दर्ज करने का अश्वासन देकर पीड़ित को घर भेज दिया लगभग बारह बजे घर पहुंचे ही थे जिसके कुछ देर बाद शायबा की बिषम परिस्थितियों में मौत हो गयी जिसकी सूचना मिलने के मोहनगंज पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया है मामले में थानाध्यक्ष बिश्वनाथ यादव ने बताया पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के पश्चात ही मौत की स्थित साफ होगी मामले में विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading